Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026: राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करें, आपके खाते में पैसे आए या नहीं

Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026: राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2026 के तहत राज्य सरकार पात्र पुरुषों एवं महिलाओं को हर महीने पेंशन राशि प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹1300 से ₹1500 तक की मासिक पेंशन दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

यदि आपने भी Rajasthan Social Security Pension Scheme के तहत आवेदन किया हुआ है, तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन अपना Payment Status चेक कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि आपके खाते में पेंशन की राशि आई है या नहीं। इस लेख में हम आपको पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बता रहे हैं।

Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामRajasthan Social Security Pension Scheme
विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान
लाभार्थीवृद्धजन, विधवा, दिव्यांग, एकल नारी
पेंशन राशि₹1300 से ₹1500 प्रति माह
भुगतान माध्यमDBT (Direct Bank Transfer)
आवेदन मोडऑनलाइन
श्रेणीPension Payment Status
आधिकारिक वेबसाइटssp.rajasthan.gov.in

Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026 Latest Update

राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन राशि को बढ़ाकर ₹1300 प्रति माह से अधिक कर दिया गया है। यह बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से लागू की गई है और फरवरी 2026 से लाभार्थियों के खातों में जमा की जा रही है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। विशेष रूप से वृद्धजन, विधवा महिलाएं, दिव्यांगजन और लघु एवं सीमांत कृषक इस योजना का लाभ प्राप्त करते हैं।

योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से निम्न योजनाएं शामिल हैं:

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना
  • लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना

Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026 Eligibility

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को निम्न पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है।

  • अभ्यर्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए महिला की न्यूनतम आयु 55 वर्ष और पुरुष की 58 वर्ष होनी चाहिए।
  • वार्षिक आय ₹48,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
  • विशेष योग्यजन योजना के लिए 40% या उससे अधिक दिव्यांगता होना आवश्यक है।
  • विशेष योग्यजन के लिए वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • BPL, अंत्योदय एवं पात्र परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है।

Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026 Required Documents

योजना में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं:

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • बैंक खाता संख्या
  • बीपीएल कार्ड (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026 Annual Verification

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को हर वर्ष भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य होता है। यह सत्यापन प्रक्रिया 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलती है।

यदि कोई लाभार्थी वार्षिक सत्यापन नहीं करवाता है, तो उसकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाती है।

अब लाभार्थी घर बैठे भी सत्यापन कर सकते हैं:

  • Rajasthan Social Pension App डाउनलोड करके
  • Face Recognition के माध्यम से
  • ई-मित्र केंद्र पर जाकर

Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status Check Kaise Kare

हम यहां आपको दो आसान तरीके बता रहे हैं जिनसे आप अपनी पेंशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

प्रथम तरीका: RAJSSP Official Website द्वारा

  • सबसे पहले आपको RAJSSP की आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद Reports ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब Pensioner Online Status के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना Application Number या PPO Number और Captcha Code दर्ज करके Show Status पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पूरी जानकारी खुल जाएगी जिसमें सत्यापन की स्थिति, बैंक खाता, पात्रता और पेंशन की स्थिति दिखाई देगी।
  • इसके बाद वापस Reports सेक्शन में जाएं।
  • अब Pensioner Payment Register विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर PPO Number और Captcha Code भरकर Show Report पर क्लिक करें।
  • अब आप देख सकते हैं कि किस तारीख को कितनी पेंशन आपके खाते में भेजी गई है।

दूसरा तरीका: Jan Soochna Portal द्वारा

  • सबसे पहले राजस्थान जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी जानकारी विकल्प चुनें।
  • इसके बाद “सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी जानकारी” पर क्लिक करें।
  • अब PPO Number, Aadhaar Number, Bank Account Number या Jan Aadhaar Number में से कोई एक दर्ज करें।
  • फिर खोजें (Search) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पेंशन से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।
  • इसके बाद “पेंशनर लाभार्थी भुगतान विवरण” विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आप Payment Date, Amount और Bank Details भी देख सकते हैं।

FAQs – Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026

Question 1: Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026 में कितनी पेंशन मिलती है?
Answer: इस योजना के तहत ₹1300 से ₹1500 प्रति माह तक पेंशन राशि लाभार्थी को दी जाती है।

Question 2: पेंशन पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
Answer: आप RAJSSP पोर्टल या जन सूचना पोर्टल के माध्यम से PPO Number, Aadhaar Number या Bank Account Number से Payment Status चेक कर सकते हैं।

Question 3: वार्षिक सत्यापन कब करवाना होता है?
Answer: हर वर्ष 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक वार्षिक सत्यापन करवाना अनिवार्य होता है।

Question 4: यदि सत्यापन नहीं करवाया तो क्या होगा?
Answer: सत्यापन नहीं करवाने पर पेंशन का भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है।

Question 5: क्या घर बैठे सत्यापन किया जा सकता है?
Answer: हां, Rajasthan Social Pension App के माध्यम से Face Recognition द्वारा घर बैठे सत्यापन किया जा सकता है।

Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026 Important Links

Join WhatsApp ChannelJoin Now
RajasthanJobVacancy Official WebsiteRajasthanJobVacancy.in
Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment StatusLink-1st, Link-2nd
Official Websitessp.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button