Rajasthan RTE Admission 2026 – प्राइवेट स्कूलों में 25% निशुल्क प्रवेश

राजस्थान के अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। Rajasthan RTE Admission 2026 के तहत निजी (प्राइवेट) विद्यालयों में 25% सीटों पर निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत राज्य के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अभिभावक स्वयं या नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आपको आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज, लॉटरी तिथि और सीट आवंटन की पूरी जानकारी दी गई है।

Rajasthan RTE Admission 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामप्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
योजना का नामआरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियमनिःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
आरक्षित सीटेंनिजी विद्यालयों में 25% सीटें
प्रवेश कक्षाएंPP 3+, PP 4+, PP 5+, कक्षा 1
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन तिथि20 फरवरी – 4 मार्च 2026
लॉटरी तिथि6 मार्च 2026
प्रथम चरण आवंटन13 मार्च 2026
द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
तृतीय चरण (यदि आवश्यक)13 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटrajpsp.nic.in

Rajasthan RTE Admission 2026 Latest News

राजस्थान में आरटीई अधिनियम 1 अप्रैल 2010 से लागू है। इसके तहत निजी विद्यालयों में एंट्री लेवल कक्षा की 25% सीटों पर कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को कक्षा 8 तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में भी निःशुल्क पढ़ाई की सुविधा मिल सकती है।

राजस्थान में लगभग 40,000 से अधिक निजी विद्यालय आरटीई के अंतर्गत पंजीकृत हैं। अभिभावक अपने क्षेत्र (ग्राम पंचायत या शहरी निकाय) में अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन कर सकते हैं। मेरिट सूची 6 मार्च 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से जारी की जाएगी।

Rajasthan RTE Admission 2026 Important Dates

क्र.सं.गतिविधितिथि
1विद्यालय प्रोफाइल अपडेट17 फरवरी 2026 तक
2ऑनलाइन आवेदन20 फरवरी – 4 मार्च 2026
3ऑनलाइन लॉटरी6 मार्च 2026
4चॉइस फिलिंग बदलाव6 – 11 मार्च 2026
5प्रथम चरण आवंटन13 मार्च 2026
6दस्तावेज सत्यापन13 – 21 मार्च 2026
7द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
8द्वितीय चरण सत्यापन27 मार्च – 4 अप्रैल 2026
9तृतीय चरण (यदि आवश्यक)13 अप्रैल 2026

Rajasthan RTE Admission 2026 Age Limit

कक्षाआयु सीमा
PP 3+3 से 4 वर्ष
PP 4+4 से 5 वर्ष
PP 5+5 से 6 वर्ष
कक्षा 16 से 7 वर्ष

जन्म तिथि मानदंड:

  • PP 3+: 1 अप्रैल 2022 – 31 मार्च 2023
  • PP 4+: 1 अप्रैल 2021 – 31 मार्च 2022
  • PP 5+: 1 अप्रैल 2020 – 31 मार्च 2021
  • कक्षा 1: 1 अप्रैल 2019 – 31 मार्च 2020

Rajasthan RTE Admission 2026 Required Documents

  • जन्म प्रमाण पत्र / आधार कार्ड / आंगनबाड़ी रिकॉर्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (2.50 लाख वार्षिक आय तक)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

How to Apply Rajasthan RTE Admission 2026

  1. आधिकारिक पोर्टल rajpsp.nic.in पर जाएं।
  2. आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. Apply Online पर क्लिक करें।
  4. आधार और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  5. आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन करें।
  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Rajasthan Govt SchemesRajasthan Government Schemes 2026
Latest Admission UpdatesLatest Admission Form 2026
Scholarship UpdatesRajasthan Scholarship 2026
Apply OnlineRajasthan RTE Official Portal
Education DepartmentRajasthan Education Department Website

FAQs – Rajasthan RTE Admission 2026

Q1. Rajasthan RTE Admission 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

20 फरवरी 2026 से।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

4 मार्च 2026।

Q3. कितनी सीटें आरक्षित हैं?

निजी विद्यालयों में 25% सीटें।

Q4. लॉटरी कब होगी?

6 मार्च 2026।

Q5. आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से।

Rajasthan RTE Admission 2026 Rajasthan Job Vacancy

Rajasthan RTE Admission 2026 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा पाने का सुनहरा अवसर है। यदि आप पात्र हैं तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें। Rajasthan Job Vacancy पर आपको शिक्षा, भर्ती और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ताजा अपडेट नियमित रूप से मिलती रहेंगी।

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button