Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Overview

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 देशभर के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। नीचे भर्ती की मुख्य जानकारी दी गई है।

DetailsInformation
Recruitment OrganizationBank of Baroda
Post NameApprentice
Advt No.BOB/HRM/APPRENTICE/ADVT/2026/01
Total Vacancies5000 Posts
Training Duration12 Months
Stipend₹15,000 Per Month
Application ModeOnline
Official Websitebankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा कर लें।

EventDate
Application Start Date19 May 2026
Last Date to Apply8 June 2026
Exam DateNotify Later

Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026 State Wise Details

इस भर्ती में अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। सबसे अधिक पद गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों के लिए रखे गए हैं।

क्र.सं.राज्य / केंद्र शासित प्रदेशकुल सीटें
1गुजरात960
2उत्तर प्रदेश764
3महाराष्ट्र580
4कर्नाटक483
5राजस्थान412
6तमिल नाडु199
7पश्चिम बंगाल194
8आंध्र प्रदेश188
9बिहार179
10मध्य प्रदेश136
11छत्तीसगढ़122
12केरल111
13ओडिशा92
14दिल्ली91
15हरियाणा84
16तेलंगाना83
17पंजाब78
18उत्तराखंड76
19झारखंड64
20असम29
21गोवा29
22हिमाचल प्रदेश8
23दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव7
24अरुणाचल प्रदेश4
25चंडीगढ़4
26मेघालय4
27पुडुचेरी4
28नागालैंड3
29त्रिपुरा3
30जम्मू और कश्मीर2
31लद्दाख2
32मिजोरम2
33अंडमान और निकोबार द्वीप समूह1
34मणिपुर1
35सिक्किम1
Total5000

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryFees
SC / ST Candidates₹200 + GST
PwBD Candidates₹200 + GST
General / OBC / EWS Male₹800 + GST
General / OBC / EWS Female / Transgender₹600 + GST

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन पिछले 4 वर्षों के भीतर पास किया होना चाहिए। जो उम्मीदवार पहले से किसी अन्य अप्रेंटिसशिप में शामिल हैं वे आवेदन नहीं कर सकेंगे।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित रहेगी।

चयन प्रक्रिया में शामिल चरण

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • स्थानीय भाषा परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Exam Pattern

इस भर्ती में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

क्र.सं.विषयप्रश्नअंक
1General / Financial Awareness2525
2Quantitative & Reasoning Aptitude2525
3Computer Knowledge2525
4General English2525
Total100100

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
  • उम्मीदवार घर से भी परीक्षा दे सकते हैं।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • परीक्षा के दौरान कैमरा और माइक्रोफोन अनिवार्य रहेगा।
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी होगा।

Bank of Baroda Apprentice Salary 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग अवधि के दौरान ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि अप्रेंटिस को स्थायी बैंक कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

How to Apply Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद Careers सेक्शन में Current Opportunities ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  4. Apply Online लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
Start Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 form19 May 2026
Last Date Online Application form8 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitebankofbaroda.bank.in

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button