UGC NET June 2026 Notification: यूजीसी नेट जून 2026 नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

National Testing Agency (NTA) द्वारा UGC NET June 2026 Notification आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 20 मई 2026 ही निर्धारित की गई है।

UGC NET परीक्षा देशभर में Assistant Professor, Junior Research Fellowship (JRF) और PhD Admission के लिए आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अध्यापन या रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।

UGC NET June 2026 Overview

DetailsInformation
OrganizationNational Testing Agency (NTA)
Exam NameUGC NET June 2026
Full FormUniversity Grants Commission – National Eligibility Test
Exam LevelNational Level
Mode of ExamComputer Based Test (CBT)
Application ModeOnline
Notification Date29 April 2026
PurposeJRF, Assistant Professor, PhD Admission
Official Websiteugcnet.nta.nic.in

UGC NET June 2026 Important Dates

EventDate
Application Start Date29 April 2026
Last Date to Apply20 May 2026
Fee Payment Last Date20 May 2026
Correction Window22 May to 24 May 2026
Exam City ReleaseBy 10 June 2026
Admit Card ReleaseBy 15 June 2026
Exam Date22 June to 30 June 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

UGC NET June 2026 Application Fees

CategoryFees
General / Unreserved₹1150
EWS / OBC-NCL₹600
SC / ST / PwD₹325
Third Gender₹325

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI आदि के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं।

UGC NET June 2026 Eligibility

UGC NET June 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में Master Degree या उसके अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना आवश्यक है।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक आवश्यक हैं। उम्मीदवारों को विषय-विशेष पात्रता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य जांच लेनी चाहिए।

JRF के लिए अधिकतम आयु सीमा NTA के नियमों के अनुसार लागू होगी, जबकि Assistant Professor के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।

UGC NET June 2026 Selection Process and Exam Pattern

UGC NET परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित की जाती है। इसमें कुल दो पेपर होते हैं और दोनों पेपर एक ही सत्र में आयोजित किए जाते हैं।

चयन पूरी तरह परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। परीक्षा में कुल 85 विषय शामिल हैं और उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार परीक्षा देते हैं।

Paper 1 में Teaching और Research Aptitude की जांच की जाती है, जबकि Paper 2 उम्मीदवार के चुने गए Subject पर आधारित होता है।

UGC NET Exam Pattern

PaperQuestionsMarks
Paper 150100
Paper 2100200
Total150300

महत्वपूर्ण बिंदु

  • कुल परीक्षा अवधि: 3 घंटे (180 मिनट)
  • प्रत्येक प्रश्न: 2 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं
  • परीक्षा मोड: CBT (Online)

नेगेटिव मार्किंग न होने के कारण उम्मीदवार सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास कर सकते हैं।How to Apply UGC NET June 2026

UGC NET June 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • सबसे पहले NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “UGC NET June 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  • सबसे पहले New Registration पूरा करें
  • अब Application Number और Password से लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और विषय चयन करें
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म को Final Submit करें
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

ध्यान रखें कि एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकता है। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

UGC NET June 2026 Important Links

DescriptionLink
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
UGC NET June 2026 NotificationClick Here
DetailsNotificationClick Here
UGC NET June 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://ugcnet.nta.nic.in/

FAQs – UGC NET June 2026 Notification

Q.1: UGC NET June 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

Answer: UGC NET June 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं।

Q.2: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Answer: आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक है।

Q.3: UGC NET June 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

Answer: परीक्षा 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

Q.4: UGC NET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

Answer: नहीं, UGC NET परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

Q.5: UGC NET परीक्षा किसके लिए आयोजित की जाती है?

Answer: यह परीक्षा Assistant Professor, Junior Research Fellowship (JRF) और PhD Admission के लिए आयोजित की जाती है।

लेटेस्ट सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आंसर की, स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाएं और नई भर्ती अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी Rajasthan Job Vacancy से जुड़ें। यहां आपको रोजाना नई वैकेंसी, आवेदन तिथि, रिजल्ट अपडेट और महत्वपूर्ण सरकारी नोटिफिकेशन सबसे तेज और सही जानकारी के साथ मिलते हैं।

📢 सरकारी नौकरी की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Rajasthan Job Vacancy को अभी फॉलो करें।

Leave a Comment

WhatsApp Chat Button